LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में इस पंचायत को गोद लेने का अरिस्टो फार्मा के एमडी ने किया ऐलान, ओकरी गोविंदपुर में कौशल विकास और जीविका प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

जहानाबाद में इस पंचायत को गोद लेने का अरिस्टो फार्मा के एमडी

JEHANABAD : अरिस्टो फार्मा की ओर से जिले में कई काम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा और भोला बाबू ने ग्राम बढ़ौना भसेरी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास और जनता को भरोसा दिया की हर एक गांव में एक-एक सामुदायिक भवन बनाएंगे। साथ ही जनता से जुड़ी हुई जो समस्याएं थी। सारे सुनकर गए। जिसमें पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था की गई है। जिस गांव में नाली और रोड की समस्या थी। इन सारे समस्याओं को सुनते हुए अपने तुरंत आदेश दिए की इन सारे गांव को चिन्हित कर और सर्वे कर लिया जाए। जहां जिस चीज की आवश्यकता है उसे पूरा कराया जा सकता है।

वही गांव सुमेरा में भी स्कूल के बच्चे के बीच बैग का वितरण किया गया। ग्राम सुमेरा में प्रोग्राम के दौरान गांव की मूलभूत समस्याओं को सुनकर एमडी उमेश शर्मा और भोला बाबू ने संकल्प लिया की इस गांव को और इसके बगल वाले गांव को भी इस पूरे पंचायत को हम गोद लेते हैं। इन सारे गांव में जो भी समस्या है। उसे दूर किए जाएंगे। 

वही कंपनी की ओर से स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के नाम पर ओकरी गोविंदपुर में बच्चों के लिए और बच्चियों के लिए सिलाई सेंटर खोले गए। मोबाइल रिपेयरिंग के लिए बच्चों के लिए ट्रेनिंग दिए जाएंगे। आईटीआई की ट्रेनिंग दी जाएगी। अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला भोला बाबू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।