LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

आज से मैट्रिक परीक्षा, छात्रों से अधिक छात्राओं की संख्या, एक गलती की तो लग सकता है दो साल का बैन

आज से मैट्रिक परीक्षा, छात्रों से अधिक छात्राओं की संख्या, ए

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन गुरुवार यानी आज से शुरू हो रहा है. परीक्षा को लेकर राज्य भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा  23 फरवरी तक होगी. परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में  सुबह 9 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 1 बजकर 30 मिनट तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं.  मैट्रिक की परीक्षा में जूता और मोजा पहनकर परीक्षा कक्षा में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्र के आसपास धारा धारा -144 लागू रहेगा 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि इस बार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक है.  मैट्रिक परीक्षा में इस बार 16,94,781 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं. इसमें छात्रों की संख्या 8,22,587 और छात्राओं की संख्या 8,72,194 है. 

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन गुरुवार यानी आज मातृभाषा की परीक्षा आयोजित की जा रही है. दोनों पालियों में हिंदी, बांग्ला, उर्दू और मैथिली विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई है.

पटना में मैट्रकि परीक्षा के लिए  75,850 परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का पहुंचना अनिवार्य है. कोई परीक्षार्थी लेट होते हैं और गेट फांद पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी. 2 वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा

NSIT
Nsmch