LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

गोपालगंज में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा अरवल, सोन नदी के तट पर किया अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

गोपालगंज में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा अरवल, सोन नदी

ARWAL : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सुपौल जा रहे गोपालगंज पुलिस बल के सिपाही अरवल जिले के ईटवां गांव निवासी राजदेव सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जैसे ही इसकी जानकारी इटवा गांव में मिली। पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। 

जानकारी के मुताबिक राजदेव सिंह के तीन पुत्र थे। उन तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र दिग्विजय थे। वर्ष 2011 में सिपाही में नौकरी लगी थी। पार्थिव शरीर गांव आते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों को रो रो कर हाल बेहाल हो गया। 

इधर अंतिम संस्कार के लिए अरवल सोन नदी घाट पर लाया गया। जहाँ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर अरवल डीएसपी कृति कमल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर मृतक के परिजन के साथ भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट