LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

आठ दिन पहले लापता हुई विवाहिता, आज नहर किनारे मिला कंकाल, पति ने गहनों से की पहचान

आठ दिन पहले लापता हुई विवाहिता, आज नहर किनारे मिला कंकाल, पत

SAHARSA : सहरसा जिले में लगभग आठ दिन पहले लापता हुई विवाहिता का कंकाल नहर किनारे से बरामद किया गया। पति और परिजनों ने उसके शरीर में पहने मंगलसूत्र और अन्य आभूषण से उसकी पहचान की। मृत महिला की पहचान रिंकू देवी पति मोहन शर्मा के रूप में की गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थानाक्षेत्र के बड़गांव के वार्ड तीन से जुड़ा है। जहां से रिंकु देवी बीते दो अगस्त को शौच करने बरियार गई हुई थी, जो काफी देर तक घर वापस नहीं आई थी। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। उसके बाद परिवार के लोगों ने थाना में आवेदन दिया था। 

Diarch GO

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बड़गांव पंचायत स्थित एक नहर के किनारे एक महिला का शव मिला है। वहीं पत्नी के लापता होने की खबर मिलने के बाद दो दिन पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करनेवाला पति गांव लौटा था। उसने शव के हाथ में पहनी चूड़ी और मंगलसूत्र से शव की पहचान अपनी पत्नी रिंकू देवी के रूप में की।

 इधर, पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सक ने डीएनए जांच और अन्य आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर फोरेंसिक लैब और मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कंकाल को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch