LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

मंडी लोकसभा सीट,कह रहे हैं मैं अशुद्ध हूं...चुनावी समर में विक्रमादित्य के बयान पर बिफरी कंगना रनौत ने जमकर सुनाई खरी खोटी

मंडी लोकसभा सीट,कह रहे हैं मैं अशुद्ध हूं...चुनावी समर में व

मंडी- मैं भगवान राम से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि वह 'देवभूमि' हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड में वापस जाएंगी. क्योंकि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगी और इसकी वजह यह है कि वह हिमाचल के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं.कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य के इस बयान पर भाजपा की मंडी से लोकसभा की उम्मीदवार कंगना  ने पलटवार करते हुए कहा कि अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं क्योंकि मैं फिल्म उद्योग में काम करने के बाद यहां आई हूं और मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए. 

कंगना ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें रामपुर का शहजादा कहा. कंगना ने कहा है कि हमारे इलाके की जनता अनुचित टिप्पणियां करने और राज्य की महिलाओं का अपमान करने वाले ‘शहजादों’ के गिरोह को सबक सिखाने का काम करेगी.

कंगना ने कहा कि शहजादे की टिप्पणी उन्हें अपमानजनक लगीं क्योंकि फिल्मों में काम करके ही उन्होंने अपने भाई-बहनों को पढ़ाया-लिखाया , तेजाब हमले की शिकार बहन का इलाज कराया और राज्य का सिर ऊंचा किया.