LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

जहानाबाद में सर्वे के लिए वंशावली बनवाने गांव आया था युवक, पट्टीदारों ने कर दी हत्या

जहानाबाद में सर्वे के लिए वंशावली बनवाने गांव आया था युवक, प

बिहार में चल रहे जमीन सर्वे में अब खून खराबा भी शुरू हो गया है। जहानाबाद जिले से एक मामला सामने आया है जहां जमीन सर्वे के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 55 वर्षीय अशोक सिंह, जो झारखंड के बोकारो से अपने गांव धर्मपुर आए थे, की लाश गांव में मिली। उनकी मौत से परिवार और गांव वाले सकते में हैं।



मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि अशोक सिंह की हत्या कर दी गई है। उन्हें पहले से ही धमकी मिली थी कि अगर उन्होंने वंशावली सही तरीके से नहीं बनवाई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। परिवार का आरोप है कि पट्टीदारों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है।

Diarch GO


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मौत की वजह कीचड़ में गिरना प्रतीत हो रही है। लेकिन मृतक के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


जहानाबाद में हुई इस घटना ने बिहार में जमीन विवादों की गंभीरता को उजागर किया है। जमीन हमेशा से लोगों के लिए महत्वपूर्ण रही है, लेकिन अब यह विवादों और हिंसा का अखाड़ा बनती जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। जमीन सर्वे के दौरान सुरक्षा की कमी ने लोगों को डरा दिया है और इस घटना ने सरकार और प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर कर दिया है।

NSIT
Nsmch