LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

ममता हुई शर्मसार : मां ने अपने जिगर के टुकड़े को मगरमच्छों से भरे नदी में फेंका, मदद के लिए चिल्ला भी नहीं सका, अगले दिन मिला मासूम का शव

ममता हुई शर्मसार : मां ने अपने जिगर के टुकड़े को मगरमच्छों स

DESK : पति से हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अपने छह साल के दिव्यांग बेटे को मगरमच्छों से भरे नदी में फेंक दिया। अगले दिन नदी से  बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि दंपत्ति की अक्सर अपने बड़े बेटे की विकलांगता को लेकर झगड़ा होता था, जो जन्म से ही गूंगा था. दोनों का एक छोटा बेटा भी है जिसकी उम्र 2 वर्ष है.

मामला कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक इलाकेसे जुड़ा है। बताया गया कि 32 साल की सावित्री जो लोगों के घरों में हाउज हेल्प का काम करती है, की हमेशा उसके 36 वर्षीय पति रवि कुमार सेबड़े बेटे विनोद की मूकावस्था और सुनने की क्षमता न होने को लेकर झगड़ा होता था।

 सावित्री ने कहा, "इसके लिए मेरा पति जिम्मेदार है। सावित्री ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा उसे ताने देता था और कहता था कि तुमने गूंगे बच्चे को जन्म क्यों दिया है.वह बार-बार कहते थे कि बेटे को मरने दो, वह सिर्फ खाना खाता है. मैं कहती थी, उसे रहने दो. 

अगर मेरे पति यही कहते रहेंगे तो मेरा बेटा कितना अत्याचार सहेगा? मैं अपना दर्द कहां बांटने जाऊंगी."

NSIT
Nsmch

शनिवार को इसी तरह की लड़ाई के बाद, सावित्री अपने बेटे को उत्तर कन्नड़ जिले में नहर के पास ले गई और उसे मगरमच्छ से भरे पानी में फेंक दिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. वो मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "रविवार सुबह उन्हें बच्चे का शव मिला और उसके शरीर पर गंभीर चोटों, काटने के निशान और एक हाथ भी गायब था। इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।