LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में देशी कट्टा के साथ रिल्स बनाना दो युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अरवल में देशी कट्टा के साथ रिल्स बनाना दो युवकों को पड़ा महंग

ARWAL : जिले में हथियार के साथ रिल्स बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। इस जुर्म में दोनों को जेल की हवा खानी पड़ गयी। दरअसल अरवल जिले के परासी थाने के पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन जांच के दौरान  एक देसी कट्टा के साथ दो युवक को  गिरफ्तार किया है। 

एसपी विद्यासागर के निर्देश पर जिले में शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा के दौरान विशेष पुलिस गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी। परासी थाना गेट के समीप परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार सशस्त्र बल के साथ वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी कड़ी में लक्ष्मणपुर बाथे की तरफ से चलकर आ रही एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल जिस पर दो युवक सवार थे। तभी  मोटरसाइकिल का जांच किया जा रहा था।

जांच के क्रम में गाड़ी के कागजात एवं ड्राइवरी लाइसेंस पुलिस के समझ प्रस्तुत नहीं किया तो शक के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दोनों युवक का देसी कट्टा के साथ तस्वीर से बनाया गया रील्स उनके खुद ही मोबाइल में कैद था। इस मामले में परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने दोनों युवक से पूछताछ की। हाथ में हथियार लेकर रील्स बनाने को लेकर दोनों को अलग ही शौक था।

परासी पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद कामता मठिया गांव से एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सोनू कुमार एवं अमरजीत कुमार  दोनों कामता मठिया गांव के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट