LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

देश के सीमा की रक्षा करते शहीद हुए अरवल के मेजर मनोज कुमार, गाँव में दौड़ी शोक की लहर

देश के सीमा की रक्षा करते शहीद हुए अरवल के मेजर मनोज कुमार,

ARWAL : अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी मेजर मनोज कुमार ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस घटना की सूचना इनके पिता अशोक कुमार प्रभाकर को मंगलवार की सुबह 9 बजे मिली। पिता आर्मी से रिटायर होने के बाद रेलवे में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए।

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात व्हाट्सएप कॉल से मेजर के शहीद होने के बारे में सूचना दी गई। हालाँकि मेजर की मौत कैसे हुई। इसके बारे में परिजनों को नहीं मिली है। वह हसमुख प्रवृत्ति का लड़का था और काफी संजीदगी से बात किया करता था। लेकिन अचानक मंगलवार की सुबह 9 बजे मोबाइल पर यह मनहूस खबर मिली। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार भारत चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। नालंदा सैनिक स्कूल से पास करने के बाद जून 2016 में एनडीए कंप्लीट कर सेना में योगदान दिया था। मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व इसकी धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद सभी परिवार कानपुर में रहते हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद मेजर अपने गांव में काफी लोकप्रिय थे। पिता ने बताया कि उनके 6 पुत्र हैं। जिनमें सबसे बड़ा पुत्र मेजर मनोज कुमार थे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए इन्होंने बताया कि सिर्फ इतना जानकारी है कि ड्यूटी करते समय बेटा शहीद हो गया। विस्तृत जानकारी सेना मुख्यालय से दी गई है। इस संबंध में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी मौत कैसे हुई है। 

इधर डीएसपी राजीव कुमार रंजन ने मेजर मनोज कुमार को शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर बुधवार को लोदीपुर गांव पहुंचने की संभावना है। जहां इनका अंतिम संस्कार अरवल सोन नदी में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट