LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद स्टेशन के पास बड़ा हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रेस से दो लोगों की कटकर हुई मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लापरवाही पड़ी भारी

जहानाबाद स्टेशन के पास बड़ा हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रेस से दो

जहानाबाद: जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

पटना से गया जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस जहानाबाद कोर्ट स्टेशन से गुजर रही थी तभी दैनिक मजदूरी करने वाले तीन लोग इसकी चपटे में आकर घायल हो गए. घायलों में एक रविन दास जो कि महेवा मखदुमपुर का रहने वाला था उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. वहीं दूसरे व्यक्ति मँडई चक रहने वाले बताए जा हैं.

विष्णु देव ओझा बेला गांव का रहने वाले हैं, जो गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.  मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. हाल दिनों में ट्रेन की चपेट में आने से कई लोग काल कवलित हुए है. घने कोहरे के साथ लोगों की लापर वाही को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है. 

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट