LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

विनेश फोगाट के राजनीति में जाने से नाराज हैं महावीर फोगाट, फैसले को लेकर कही यह बात

विनेश फोगाट के राजनीति में जाने से नाराज हैं  महावीर फोगाट,

DESK : हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से राजनीति के अखाड़े में उतरने जा रही कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट से उनके ताऊ व कुश्ती के गुरु महावीर सिंह फोगाट नाराज हैं और उन्होंने अपनी यह नाराजगी खुलकर जाहिर भी की है। 

महावीर फोगाट का कहना है कि मैं विनेश की राजनीति में आने के खिलाफ हूं. मैं चाहता हूं कि उसको एक और ओलंपिक खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी सोच थी कि वो (विनेश) 2028 के ओलंपिक की तैयारी करे और उसमें लड़े. एक ओलंपिक और लड़ना था. जो गोल्ड मेडल की उसकी जिद थी, उसे पूरा करना था.

Diarch GO

महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश का आंदोलन किसी राजनीति से प्रेरित नहीं था. खिलाड़ियों को तब राजनीति में आना चाहिए, जब उनकी आस छूट जाए. विनेश एक ओलंपिक और लड़ सकती थी. उन्हें पहले ओलंपिक लड़ना चाहिए था, फिर राजनीति में आना चाहिए था. 

बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. इसके बाद विनेश ने अपने पति के पैतृक गांव बक्ता खेड़ा से जुलाना विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू किया. इस दौरान विनेश ने रोड शो भी किया.

NSIT
Nsmch

पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने इस दौरान पहलवानों का समर्थन किया.