LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

महादेव के अनोखे भक्त ! भोले के दर्शन के लिए बाबाधाम चली किन्नरों की टोली, सात साल से रास्ते में कावंरियों की सेवा करते जाते हैं देवघर

महादेव के अनोखे भक्त ! भोले के दर्शन के लिए बाबाधाम चली किन्

PATNA: सावन का पावन महीना चल रहा है। सभी शिव भक्त इन दिनों महादेव की भक्ति में लीन हैं। भक्त शिवालय जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के महीने में लाखों शिव भक्त बाबा नगरी यानी देवघर जाते हैं। महादेव के कई भक्त पैदल ही बाबा धाम यानी झारखंड के देवघर में स्थिति बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। दरअल, देवघर में बाबा बैद्यनाथ प्रसिद्ध तीर्थस्थलों और 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। ये एक ज्योतिर्लिंग है, जो शक्तिपीठ भी है। सावन के महीने में यहां श्रावणी मेले का आयोजन होता है। भक्तों की टोली हर दिन बाबा धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 

Diarch GO

इसी कड़ी में पटनासिटी से 8 किन्नर जिसे थर्ड जेंडरों की टोली आज भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए पैदल रवाना हुई हैं। किन्नरों का कहना है कि वो अपने लिए नहीं बल्कि अपने यजमानों के सुख समृद्धि और स्वास्थ की मंगल कामना को लेकर बाबाधाम जा रहे हैं। किन्नरों का कहना है कि वो 8 लोग पिछले 7 सालों से बाबा के दरबार में जा रहे हैं। महादेव की जयका और बोल बम के नारे के साथ झुमते हुए सभी किन्नर बाबा धाम के लिए रवाना हुई। 

दरअसल,  अपने और अपने परिवार स्वजन के सुख समृद्धि और स्वास्थ की कमान को ले हर कोई भगवान के दरबार में जल चढ़ाने माथा टेकने जाते हैं। लेकिन किन्नरों की ये टोली अपने यजमान के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, पिछले सात साल से पटना सिटी की रहने वाली खुशी, संध्या ,करीना, सोनी, पीहू , जुहि और बॉबी किन्नर सहित 8 किन्नरों की टोली सुल्तानगंज से जल भर मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ होते पैदल यात्रा तय करते बाबाधाम जाती हैं। 

NSIT
Nsmch

खुशी किन्नर ने बताया कि वे अपने लिए नहीं बल्कि अपने यजमानों के खुश रहने की कामना को लेकर पैदल बाबाधाम जा रही हैं। साथ ही बताया की पिछले सात साले वे बाबाधाम जाने का काम कर रही है। बाबाधाम जाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट