LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर
  • Bihar MLC Election: जमुई में मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026:बिहार MLC चुनाव, बांका से बेतिया तक मतदान जारी, कहीं मतदाताओं में उत्साह तो कहीं

  • Samrat Choudhary Principal Secretary
  • Bihar Bureaucracy: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी? रेस में संजय कुमार से

  • Chhotu Singh
  • Bihar Election Updates: MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह हिरासत में, पटना DIU की

  • MLC Election 2026:
  • MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग जारी, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

मिथिलांचल के नव विवाहिताओं की प्रसिद्ध पर्व मधुश्रावणी व्रत 25 जुलाई से, सबसे सुंदर डाली सजानेवाली नवविवाहिताओं होंगी पुरस्कृत

मिथिलांचल के नव विवाहिताओं की प्रसिद्ध पर्व  मधुश्रावणी व्रत

MADHUBANI : मिथिलांचल के नव विवाहिताओं की प्रसिद्ध पर्व  मधुश्रावणी व्रत जो 25 जुलाई बृहस्पतिवार से प्रारंभ होकर 6अगस्त तक मनाई जायेगी। इस मधुश्रावणी व्रत में नव विवाहिता फूलों की अपनी डाली सजाती है और मां विशहारा  की पूजा अर्चना वासी  फुलो से करती है जिसको लेकर मिथिला हाथ में पहली बार नव विवाहिता बहनों के लिए मधुश्रावणीपर्व  के अवसर पर "मधु श्रावणी डाली सज्जा  प्रदर्शनी" आयोजित की जा रही है इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन सबसे सुंदर डाली सजाने वाली नवविवाहिता बहनों को मिथिला हाट  की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।

 यह प्रतियोगिता 25 जुलाई बृहस्पतिवार से 6 अगस्त मंगलवार तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी और प्रतिदिन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता से नव विवाहित फूल लूटने वाली बहनों में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी वह बढ़िया से बढ़िया अपनी डाल को रूप देकर सजाएंगे अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट जिसकी निर्माण स्वरोजगार और स्वावलम्बान के ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं  राज्य सभा सांसद  संजयकुमार  झा द्वारा किया गया। जो आज पुरे गर्व और गौरव के साथ हर दिन नए ऊचाईयां पर  जा रही है।  यह जानकारी मिथिला हाट परिसर में प्रेस वार्ता कर दिया गया।

जिसको लेकर मिथिला हार्ट के प्रबंधक ने जोर सोर से इसकी तैयारी कर रही है।  जिसमें मुख्य रूप से नव विवाहित बहन कन्या द्वारा मधु श्रावणी डाली सज्जा का प्रदर्शनी किया जायेगा। जिस नव विवाहित कन्या कि सबसे अच्छी डाली सजी हुई रहेगी। उस कन्या को मिथिला हाट के प्रवंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। ये  प्रतियोगिता प्रतिदिन किया जायगा। जिसमें मधु श्रावणी के अवसर पर फूल लोढ्ने वाली नव कन्या, बहन मिथिला हाट पहुँच कर भाग ले सकती है और अपनी प्रतिभा दिखा सकती है। जिसके लिये प्रवेश निशुल्क रहेगी। यह नवयुवाहिता कन्या कोई पुरस्कार मिल जाएगा वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी यह प्रयोग मिथिलाहट में और फूल लूटने वाले मधुश्रावणी व्रत करने वाली नवविवाहिता  के बीच पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

रिपोर्ट- - राज कुमार झा