LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

लोकसभा चुनाव 2024, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान शुरू, तीसरे चरण में शाह-सिंधिया-डिंपल समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव 2024, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है. जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इनमें पांच पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा तो और दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. कर्नाटक में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बेलगाम जबकि बसवराज बोम्मई हावेरी सीट से मैदान में उतरे हैं. वहीं महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे चुनाव लड़ रहे हैं, इनके भाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर रही है. 

गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सात मंत्रियों की किस्मत का फैसला जनता ईवीएम में कैद कर रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की किस्मत का फैसला भी वोटर्स कर रहे हैं. 

तीसरे चरण के लिए वोटिंग बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर में हो रही है. चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग राजौरी सीट पर वोटिंग की तारीख बदली गई है यहां अब 25 मई को छठे चरण में मतदान होंगे. 

इस चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव है. अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला जनता कर रही है.

NSIT
Nsmch

तीसरे चरण में 12 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. जिनमें बिहार की पांच,उत्तर प्रदेश की दस , प. बंगाल की चार , दमन और दीव की दो, असम की चार, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की चौदह, गोवा की दो, गुजरात की पच्चीस, मध्य प्रदेश की नौ, महाराष्ट्र की ग्यारह सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं. 

बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में वोटिंग हो रही है  तो उत्तर प्रदेश की दस 10 लोकसभा सीट संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली की जनता अपना प्रतिनिधि चुन रही है.

असम की चार लोकसभा सीट धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गौहाटी में वोटिंग होगी. महाराष्ट्र की ग्यारह लोकसभा सीट  बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले की  जनता पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुन रही है. 

गुजरात की पच्चीस लोकसभा सीट, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड पर सात मई को वोटिंग होगी तो कर्नाटक चौदह लोकसभा सीट- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में मतदान होगा. वहीं मध्य प्रदेश के आठ लोकसभा सीट मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ में भी जनता वोटिंग कर अपना प्रतिनिधि चुन रही है. 

छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीट सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में तो दादरा और नगर हवेली के एक लोकसभा सीट दादरा और नगर हवेली की जनता अपना प्रतिनिधि चुन रही है. .दमन और दीव की एक  लोकसभा सीट दमन और दीव और गोवा की दो  लोकसभा सीट उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट पर मतदान शुरु हो गया है.

पश्चिम बंगाल की 4 लोकसभा सीट मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद की जनता मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुन रही है.