LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (रा) प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने किया नामांकन, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने जीत के लिए भरी हुंकार

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (रा) प्रत्याशी शांभवी चौधर

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो रहा है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर चौथे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रकिया जारी है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने नामांकन किया है।  उन्होंने इस दौरान कहा कि, नामांकन कर के निकल चुके हैं, जनता का बहुत प्यार मिल रहा है।

वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट से शांभवी चौधरी के नामांकन करने के बाद आशीर्वाद सभा के तहत दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी, चिराग पासवान, रत्नेश सदा, एमएलसी संजय सिंह, सजीव चौरसिया, जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह, राजू तिवारी  के साथ सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी के नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद और जेडीयू नेता अश्वमेघ देवी, बीजेपी विधायक वीरेन्द्र कुमार समेत NDA के कई नेता मौजूद थे।

बता दें कि, शांभवी चौधरी ने नामांकन करने से पहले थानेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अपनी जीत के लिए शांभवी चौधरी ने भगवान से प्रार्थना की है। शांभवी के साथ उनके पति भी मौजूद थे, दोनों ने मिलकर महादेव की पूजा अर्चना की। वहीं पूजा अर्चना करने के बाद शांभवी चौधरी ने अपनी जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा है कि हम 14-15 दिन से फिल्ड में है। और भगवान महादेव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और सबसे ज्यादा मतों से जीत कर सदन में जाएंगी।    

गौरतलब है कि इस सीट पर 13 मई को वोटिंग होने वाली है। नामांकन के बाद NDA की एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नित्यानन्द राय के साथ-साथ कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch