LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में शराब की तस्करी, गिट्टी लदे ट्रक से लाखों की शराब बरामद

पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में शराब की तस्करी, गिट्टी लदे ट्र

अरवल- बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद इसकी तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. अरवल जिले के शहरतेलपा ओपी के पुलिस ने  बेलखारा जाने वाली सड़क  पर महावीरगंज मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान  गिट्टी लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब  बरामद  किया है . मद्यनिषेध को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु अरवल जिले के सभी थाना/ओ०पी० द्वारा अरवल एसपी विद्यासागर के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.  इस संबंध में एसपी विद्यासागर ने बताया कि  शहरतेलपा ओ०पी० प्रभारी  विवेक कुमार   द्वारा देवकुंड (औरंगाबाद) से बेलखारा जाने वाली सड़क महावीरगंज मोड़ के  समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. वाहन जांच के  दौरान  देवकुण्ड कि ओर  चलकर आ रही एक ट्रक जिसका   रजिस्ट्रेशन नंबर  बीआर 30G2179  है को पुलिस द्वारा  रोकने का इशारा किया गया तो उसका चालक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी को छोड़कर भाग गया . पुलिस को शक हुआ कि इसमें अवैध रूप से  समान लोडेड है इसके बाद  ट्रक की  तलाशी ली गयी.

 तलाशी में ट्रक पर गिट्टी के अन्दर  छुपाकर रखा हुआ 257 कार्टून ,15 बोरा, 6960 बोतल में कुल  2419.56 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया . इस संबंध में करपी (शहरतेलपा ओ०पी०) कांड सं0-41/2024, दिनांक 14.02.2024, धारा-30(2) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है.

पुलिस ने एक एंड्राइड मोबाइल बरामद करने में भी  सफलता हासिल की है . कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है.