LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

शराब तस्करों ने अपनाया पुष्पा स्टाइल, टैंकर में छिपाकर कर रहे डिलीवरी, 264 कार्टन शराब जब्त

शराब तस्करों ने अपनाया पुष्पा स्टाइल, टैंकर में छिपाकर कर रह

बिहार में तस्करों द्वारा शराब की डिलीवरी करने के लिए हर बार नए-नए तरीके आजमाए जा रहे हैं, जिसमें एंबुलेंस से लेकर दूध की गाड़ी तक का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। अब यहां तस्करों को फिल्म पुष्पा के स्टाइल में टैंकर में शराब की सप्लाई करते हुए पकड़ा गया है। अरवल पुलिस ने टैंकर से 264 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही इस कार्रवाई के दौरान चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुअनि मो. अब्बास एवं थाना सशस्त्र बल के द्वारा एनएच 139 पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था। जाँच के क्रम में एक हाईवा ट्रक निबंधन सं.-PB11AG-8106 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा। तभी उक्त वाहन का पिछा कर सशस्त्र बल के सहयोग खुशी लाईन होटल के पास पकड़ लिया गया।

 पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम अरविन्द कुमार उम्र 27 वर्ष पे०-शिवप्रसाद यादव, सा०-टिपउ थाना-कोटवा, जिला-मोतिहारी एवं सह-चालक ने अपना नाम हसमुद्दीन अंसारी उम्र 32 वर्ष पे० सलाउद्दीन अंसारी सा०-सिरसियाँ, थाना-पिपरा कोठी जिला-मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) बताया तथा भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

उक्त वाहन की तलाशी के दौरान अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गाय। उक्त वाहन में इम्पिरियल ब्लू 180 एमएल का 195 कार्टन में 9360 बोतल, मैकडोनाल्ड कम्पनी का 375 एमएल का 62 कार्टून में 1488 बोतल, मैकडोनाल्ड कम्पनी का 750 एमएल० का 7 कार्टन में 84 बोतल कुल 264 कार्टन में 10932 बोतल कुल 2305.8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch