LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

अस्पताल में शराब पार्टी ! अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मटन चावल के साथ चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने स्टाफ सहित दो लोगों को मौके से किया गिरफ्तार

अस्पताल में शराब पार्टी ! अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मटन चा

BUXAR : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ शराब के नशे में रेप का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ की बक्सर में एक मामला प्रकाश में आया है जो अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़ा कर रहा है। नगर के चरित्रवन स्थित शील अस्पताल में शनिवार की देर रात नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब की पार्टी कर रहे दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और पार्टी में शामिल अन्य लोग शील अस्पताल के रास्ते निकल गए। इस मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।  

इस सम्बन्ध में नगर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई की शहर के चरित्रवन श्मशान मोड़ के समीप शील अस्पताल में शराब की पार्टी चल रही है। तभी नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानो के साथ देर रात लगभग साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंच शील अस्पताल में छापेमारी आरम्भ की गयी। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लिट्टी, मटन व चावल के साथ शराब की पार्टी चल रही थी। जहां से डॉ सुनील के बहनोंई 55 वर्षीय मनोज कुमार पिता स्व अजय कुमार सिंह और आईसीयू स्टाफ उपेंद्र कुमार पिता कन्हैया सिंह को मौके से हिरासत में लिया गया। 

साथ ही अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील कुमार के चैंबर से 6  पीस 750 एमएल रॉयल स्टेज की बोतल बरामद हुआ एवं 7 खाली बोतल बरामद हुआ। इसके साथ ही 8 पीएम टेट्रा पैक 4 पीस बरामद हुआ। घटना के बाद शहर के अस्पतालों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। वही मामले में नगर थाना में मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार व अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाई आरम्भ कर दी गयी है। डॉ सुनील कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में भी शहर के एक बड़े लूट मामले में इनकी फोर व्हीलर वाहन का प्रयोग किया गया था। 

नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की देर रात सूचना मिलने के बाद चरित्रवन स्थित शील अस्पताल में छापेमारी की गयी। जहाँ से दो लोगों को शराब की पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वही डॉ के चैंबर से भी शराब बरामद हुआ है। मामले में डॉ सुनील समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट