LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

देर रात नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास को घेर लिया...सक्षमता परीक्षा और ट्रांसफर का विरोध,कर दिया एलान..

देर रात नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास

पटना- बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ आमने-सामने हैं. शिक्षक संघ के बड़े आंदोलन के ऐलान के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी नया आदेश जारी कर दिया है. केके पाठक के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सक्षमता परीक्षा के विरोध में शामिल होने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वालों पर  पर सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया था. पाठक ने कहा था कि  सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वाले शिक्षकों के खिलाफ न सिर्फ केस दर्ज होगा वरन उनकी नौकरी भी जायेगी. इसका असर नियोजित शिक्षकों पर पड़ता नहीं दिख रहा है. नियोजित शिक्षक बुधवार को  शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंच गये और केके पाठक के फरमान की जमकर धज्जी उड़ाई. 

सक्षमता परीक्षा और ट्रांसफर का विरोध करते हुए नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास को घेर लिया.नियोजित शिक्षकों का कहना है कि सरकार सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन लेगी और तीन बार परीक्षा फेल होने पर शिक्षकों को हटा दिया जाएगा, सरकार के इस फैसले का हम  विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि वे पंद्रह साल से काम कर रहे हैं.अब अगर दूर ट्रांस्फर होता है तो उनका परिवार बिखर सकता है. 

Diarch GO

नियोजित शिक्षकों का कहना है कि उन्हें जलील किया जा रहा है. कभी ट्रांसफर की बात की जाती है तो कभी नौकरी से निकाल देने की बात की जा रही है. उन्होंने सक्षमता परीक्षा का विरोध करते हुए कहा कि  तीन परीक्षा लेकर सरकार क्या साबित करना चाहती है. यदि हम नहीं सफल हो पाते हैं तो भारी बेइज्जती होगी.

महिला शिक्षकों ने कहा कि 15 साल नौकरी करने के बाद अब परीक्षा देने की बात कही जा रही है, उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा हमारे सम्मान पर सबसे बड़ा प्रहार है. साथ में ट्रांसफर के लिए तीन ऑप्शन मांगा जा रहा है, हम अपने परिवार को छोड़कर कहां जाएं.

NSIT
Nsmch

भारी संख्या में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास के बाहर जमा नियोजित शिक्षको ने कहा कि सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है. सक्षमता परीक्षा के द्वारा उन्हें जलील करने की कोशिश की जा रही है. रोज आदेस निकल रहे हैं, आखिर सरकार चाहती क्या है. शिक्षा मंत्री के आवास पर  केके पाठक के फरमान का विरोध करने बड़ी संख्यामें महिला नियोजित शिक्षक पहुंची थी.