LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में कुमार गौरव और शेखपुरा में आरिफ अहसन ने ग्रहण किया डीएम का पदभार, अधिकारियों ने किया स्वागत

अरवल में कुमार गौरव और शेखपुरा में आरिफ अहसन ने ग्रहण किया ड

ARWAL : जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में पदभार ग्रहण किया। वे अरवल जिले के 20 वें जिला पदाधिकारी बने। इस मौके पर अपर समाहर्ता डॉ अनुपमा कुमारी द्वारा नए जिला पदाधिकारी अरवल को पौधा देकर स्वागत किया गया। निवर्तमान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा नये जिला पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रभार ग्रहण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में विकास के लिए मैं दृढ़संकल्पित हूँ। साथ ही जिले में जो भी विकास कार्य चल रहे है, वे सभी कार्य को सुचारू रूप से और आगे बढ़ाने का अथक प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजना ससमय अनुपालन कराना,विधि व्यवस्था मेंटेन रखना,जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। 

वहीं नए जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिचय एवं समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्यालीय कार्य से संबंधित जानकारियाँ ली गई तथा सभी पदाधिकारियों से यथाशीघ्र अपने विभागीय कार्य की प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला बंदोवस्त पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Diarch GO

शेखपुरा के 24 डीएम के तौर पर आरिफ अहसन ने पदभार ग्रहण किया। शेखपुरा के निवर्तमान डीएम जे प्रियदर्शनी ने नए डीएम आरिफ अहसान को पदभार सौंपा। साथ ही नए डीएम ने जिलें के अन्य अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान नए डीएम ने अपने कार्यालय के कर्मियों से भी मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। नए डीएम के पदभार के साथ जिलें के डेवलपमेंट और चल रहे योजनाओं की भी जानकारी ली। 

इस दौरान मिडिया से बात करते हुए नए डीएम आरिफ अहसान ने कहा की उनकी पहली विकास योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के साथ चलाएं जा रहे योजनाओं में पारदर्शिता बताया है। उन्होंने कहां जितने भी विभागों के कार्य संचालित हो रहें है उनमें क्वालिटी मेंटेन के साथ कार्य समय से पूर्ण हो। साथ ही जिले के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के साथ बच्चो के शिक्षा के प्रति डीएम गंभीर दिखें। जबकि इशारों इशारों में में लापरवाह अधिकारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने की नसीहत दी।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन और शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट