LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बर्थडे पर किंग खान ने दिया तोहफा : मचअवेटेड फिल्म डंकी का पहला टीजर रिलीज, पंजाबी मुंडे की भूमिका में हैं शाह रूख

बर्थडे पर किंग खान ने दिया तोहफा :  मचअवेटेड फिल्म डंकी का प

DESK : अपने 58वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने करोड़ो प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। 'पठान' और 'जवान' की सुपर सक्सेस के बाद मचअवेटेड फिल्म डंकी की पहली झलक सामने आई है। पहली बार  राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में  काम कर रहे किंग खान की फिल्म का टीजर डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होगी. 

साल की शुरुआत में पठान, मिड में जवान और आखिर में डंकी के साथ किंग खान 2023 को धमाकेदार अंदाज में अलविदा कहने वाले हैं. डंकी में शाहरुख की लीडिंग लेडी तापसी पन्नू हैं. ये पहली बार होगा जब इन दो कलाकारों को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखेंगे. मूवी में दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, बोमन ईरानी, सतीश शाह अहम रोल में नजर आएंगे. काजोल और विक्की कौशल कैमियो रोल में दिखेंगे. टीजर में एक बार फिर से ट्रेन में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। 

पांच दोस्तों की कहानी कहती है डंकी

1.47 मिनट के टीजर में पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। जो विदेश जाना चाहते हैं। फिल्म में शाहरुख हार्डी की भूमिका में हैं, जो इन सभी के साथ अवैध रुप से विदेश जाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान सभी को किस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, फिल्म इसी पर आधारित है। 

NSIT
Nsmch

राजकुमार हिरानी का स्टाइल

फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपने खास स्टाइल से फिल्म बनाते हैं। उनकी फिल्मों में गंभीर मुद्दों को हल्के फुल्के अंदाज में दिखाया जाता है। पिछली फिल्मों की तरह डंकी भी उसी स्टाइल में बनाई गई है। फिल्म के पहले टीजर में यह देखा जा सकता है।

सालार' के टकराएगी 'डंकी'

बॉक्स ऑफिस पर डंकी का प्रभास की फिल्म 'सालार' से क्लैश होगा. पहले अटकलें थीं डंकी की रिलीज को पोस्टपोन किया जाएगा, पर ये खबरें सरासर गलत निकलीं. रिपोर्ट्स ये भी है कि सालार के मेकर्स रिलीज डेट आगे खिसका सकते हैं. लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल इंफोर्मेशन नहीं आई है. वैसे भी बड़ी फिल्मों के क्लैश से उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सेंध लगना नुकसान ही करता है