LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में जीविका रोजगार मेला का आयोजन, हजारो की तादात में युवक युवतियों हुई शामिल

अरवल में जीविका रोजगार मेला का आयोजन, हजारो की तादात में युव

अरवल- जीविका पखंड क्रियान्वयन इकाई बंशी द्वारा दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना के अंतर्गत अरवल जिले के बंशी प्रखंड परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया । इस मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी  वर्षा सिंह, ओएसडी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त रविन्द्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बारी-बारी से सभी पदाधिकारीयों ने रोजगार मेले में अपना संबोधन किया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने रोजगार मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से युवा आगे की निमित पढ़ाई नहीं कर पाते और घर पर बेरोजगार ही रहते है या असंगठित क्षेत्र में रोजगार करने को विवश रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार मेलों के माध्यम से संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर लाभकारी हो सकता है। उन्होंने जीविका दीदियों के द्वारा किए जा रहे कार्यो को भी सराहा । रोजगार मेले में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग विभिन्न काउंटर पर पूछताछ कर जानकारी का लाभ लेते रहे। रोजगार मेंला में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पूर्व से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवक एवं युवतियों को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

इम्प्लीटेशन एजेंसी, प्रशिक्षण सह स्वरोजगार हेतु पीएनबी आरसेति डीआरसीसी (स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड) ने भाग लिया, जिसमे शाह एक्सपोर्ट, नालंदा एजुकेशन सोसाइटी, एलएंडटी, ग्रेबिज प्राइवेट लिमिटेड., नवभारत फर्टिलाइजर , एक्सजेंट एकवा प्राइवेट लिमिटेड, विजन इंडिया, निर्मला जौब कंसल्टेंसी, मानोहासा फाउंडेशन. शिव शक्ति, क्वेस कोर्प सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि प्रमुख रहे। कुल लगभग 654 युवाओं ने मेला स्थल पर ही विभिन्न कंपनियों एवं पीआईए द्वारा निबंधन कराया गया। जिसमे 298 युवाओ को सीधे रोजगार हेतु निबंधित किया गया है। जिसमे डीआरसीसी मे 94 और पीएनबी आरसेति में 214 लोगों ने प्रशिक्षण सह स्वरोजगार के लिए निबंधन कराया कराया।

Diarch GO

 रोजगार मेला में कुल 31 युवाओं को जिला पदाधिकारी एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा ऑफर लैटर दिया गया।रोजगार मेला में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम की जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रागिनी कुमारी के द्वारा दी गई।

मेले में अरवल जिले के सभी प्रखंडो से युवाओं बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर पीएनबी आरसेति डायरेक्टर एवं अन्य विभाग के लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने जीविका रोजगार मेले के लाभ के बारे में बताया । जीविका जिला कार्यालय से रोजगार प्रबंधक नीलम कुमारी,युवा पेशेवर जॉब्स पुजा कुमारी, प्रशिक्षण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, खरीदारी प्रबंधक गौरव कुमार, सूक्ष्म वित् प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्णा, चंदन कुमार और क्षेत्रीय समन्यवक  प्रमोद कुमार,लेखापाल रोहिताश्वर कुमार,कार्यालय सहायक रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्यवक अमन कुमार, धनजय कुमार विवेकानंद यादव रजन्ति कुमारी गौतम कुमार और सैंकड़ो जीविका दीदियाँ उपस्थित रही । वहीं मंच का संचालन अजित कुमार एवं प्रशांत कुमार द्वारा किया गया।

NSIT
Nsmch