LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

समस्तीपुर के कई इलाकों में पहुंचे जदयू नेता छोटू सिंह, लोगों से की एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

समस्तीपुर के कई इलाकों में पहुंचे जदयू नेता छोटू सिंह, लोगों

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आगामी 13 मई को मतदान कराये जायेंगे। जहाँ अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी जोर आजमाईश में जुटे हैं। समस्तीपुर(सुरक्षित) सीट से लोजपा(रा) की टिकट पर शाम्भवी चौधरी चुनाव लड़ रही है। जिनके पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आज जदयू नेताओं ने वारिस नगर विधान सभा क्षेत्र के छतनेशर पंचायत, लरहट्टा गाँव में जिला परिषद सदस्य डॉ. लक्षमण कुमार के अध्यक्षता में NDA प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी  के पक्ष में मतदान करने के लिए रात्री में जनसभा किये। 

इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर जहाँ जदयू के प्रदेश महासचिव और नागरिक परिषद  के  पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू  सिंह शामिल हुए। वहीँ  जदयू के बिनोद सिंह, राजनीतिक  सलाहकार   शिव शंकर निषाद, पंकज   सिंह, वारिसनगर विधान सभा प्रभारी सज्जन कुमार, समाज सेवी अभय जी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक  सुर में कहा की हेलिकॉप्टर छाप  पर   बटन  दबायेंगे  और   मोदी जी को फिर  से प्रधानमंत्री बनायेगे। 

Diarch GO

वहीँ जदयू नेता छोटू सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल का निर्माण कराया जा चूका है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। 

उन्होंने समस्तीपुर के लोगों से शाम्भवी चौधरी को वोट देकर सीएम नीतीश के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा की शाम्भवी चौधरी के जीत से देश विकास के प्रगति पर चलेगा। वजह यह है की अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद होने से भारत का नाम पूरी दुनिया नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से रौशन होगा। 

NSIT
Nsmch