LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

समस्तीपुर के कई इलाकों में जदयू नेता छोटू सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से की एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

समस्तीपुर के कई इलाकों में जदयू नेता छोटू सिंह ने चलाया जनसं

SAMASTIPUR : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आगामी 13 मई को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराये जायेंगे। जहाँ एनडीए प्रत्याशी के तौर पर शाम्भवी चौधरी लोजपा(रा) की उम्मीदवार है। उनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए एनडीए के दिग्गज नेता उनके चुनाव प्रचार में शामिल हो चुके हैं। वहीँ जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह भी लगातार शाम्भवी के जीत के जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज दर्जनों जगहों पर जनसंपर्क करने के बाद हायाघाट विधानसभा अंतर्गत मकसुदपुर गाँव में पूर्व प्रमुख और जदयू  नेता अशोक  सिंह के आवास पर जदयू के राजनीतिक  सलाहकार सदस्य पंकज सिंह के अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया। 

इसमें मुख्य वक्ता के तौर छोटू सिंह ने शाम्भवी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। वहीँ इस मौके पर जदयू नेता शिव शंकर निषाद, भाजपा  नेता धिरेन्द्र  सिंह, भाजपा   नगर  मंडल  अध्यक्ष ,सह   वार्ड  पार्षद विकास  कुमार सिंह, वार्ड पार्षद नीतीश  प्रकाश, प्रींस कुमार सिंह, आनन्द  सिंह, आलोक   कुमार  सिंह ,सुमंत   कुमार सिंह, प्रेश  कुमार सिंह,गोलू झा, उमा शंकर सिंह, शंकर सिंह, छोटे सिंह, अंकित, आर्यन, संग्राम, मनोज  कुमार साह (वारिशनगर ), राजीव कुमार सिंह, गंगा राम सिंह ने युवा नेता और एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभी ने हेलीकाप्टर छाप पर बटन दबाकर नरेन्द्र  मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

Diarch GO

वहीँ इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल का निर्माण कराया जा चूका है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। 

छोटू सिंह ने कहा की आज बिहार के हर कोने में महज 6 घंटे के भीतर पहुंचा जा सकता है। कानून व्यवस्था बेहतर होने से जहाँ महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं आ जा सकती है। वहीँ व्यवसायी बेख़ौफ़ होकर अपने व्यवसाय में जुटे हैं। कहा की लाखों लोगों को नौकरियाँ दी गयी है। जिससे बिहार से बाहर लोगों का पलायन रुका है। अब डबल इंजन की सरकार बन जाने से देश के साथ बिहार के विकास को भी नयी दिशा मिलेगी। 

NSIT
Nsmch