LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

जमुई पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे 3 ट्रैक्टर का ट्रेलर और एक ट्रैक्टर किया जब्त

जमुई पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बालू ल

JAMUI : जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अवैध बालू खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई छापेमारी में टाउन थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छापेमारी के दौरान लखनपुर बालू घाट से अवैध बालू लदा 3 ट्रैक्टर का ट्रेलर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। 

वही चौरा बालू घाट से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। यानी कुल तीन ट्रैक्टर का ट्रेलर और दो ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक व मालिक मौके से फरार हो गया। सभी ट्रैक्टर और ट्रेलर को घाट से थाना लाया गया है। 

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अवैध बालू तस्करी की सूचना जमुई एसपी को मिली थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर टाउन थाना एसएचओ अरुण कुमार दलबल के साथ लखनपुर बालू घाट और चौरा बालू घाट की घेराबंदी की। पुलिस को देख सभी बालू तस्कर ट्रैक्टर लेकर इधर- उधर भागने लगे। 

इस दौरान खदेड़ कर लखनपुर घाट से तीन ट्रैक्टर का ट्रेलर और एक ट्रैक्टर जबकि चौरा घाट से एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वहीं चालक और बालू तस्कर भागने में कामयाब रहा। फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक की पहचान की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कारवाई से बालू तस्करों में हड़कंप है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट