LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

22 जनवरी को इन राज्यों में नहीं छलका सकेंगे जाम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरकार का सख्त आदेश, अवहेलना पर होगी कार्रवाई

22 जनवरी को इन राज्यों में नहीं छलका सकेंगे जाम, राम मंदिर प

DESK: अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। जिसको लेकर तैयारियां तेज है। राम मंदिर को लेकर देशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस दिन कई राज्यों में ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। मालूम हो कि यूपी सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को शराब और मांस ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं अब असम, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में शराब की सभी दुकानों को 22 जनवरी को बंद रखने का आदेश दे दिया गया। यूपी के आबकारी विभाग ने शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का नोटिस जारी किया है। 

दरअसल, यूपी आबकारी आयुक्त की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि, 'आप जानते हैं कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी शराब की दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। लाइसेंसधारी इस बंद को लेकर किसी भी मुआवजे या दावे का हकदार नहीं होगा। इलका पालन सुनिश्चित करें।'

वहीं असम, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी 22 जनवरी को शराब ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया है। उन्होंने कहा कि, 'असम कैबिनेट की बैठक में रामलला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ड्राई डे रखने का फैसला हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे रखने का निर्देश दिया है।

साथ ही सीएम ने 22 जनवरी को प्रमुख रुप से मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण  करने की सलाह भी दी है। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार भी 22 जनवरी को ड्राई डे मनाने का फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग की ओर से निर्देश जारी हुआ है। राज्य में 22 जनवरी को सभी देशी शराब और विदेशी शराब की खुदरा दुकानें, रेस्तरां बार, होटल बार और क्लब बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

NSIT
Nsmch