LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में जेल में बंद कैदी की मौत, परिजन जेल प्रशासन पर लगा रहे लापरवाही का आरोप

जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में जेल में बंद कैदी की मौत,

जहानाबाद जिले के आदर्श मंडल कारा काको में पिछले दो साल  से हत्या के जुर्म में बंद कैदी रंजीत कुमार दास उम्र लगभग 28 वर्ष पिता श्याम बिहारी दास जो की काको थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर गांव का रहने वाला था उसकी जेल में मौत हो गई. 

 इस घटना के बाद जेल प्रशासन के द्वारा बताया गया कि मृतक कैदी रंजीत कुमार दास की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब चल रही थी जिसको लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज भी कराया गया था और बीते देर रात अचानक से तबीयत खराब फिर से हो गई जिसको इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा जा रहा था पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है और परिजनों जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है. इस घटना की जाँच बड़े अधिकारियों से करने की माँग की है

रिपोर्ट- रितेश कुमार