LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

बच्चों की कॉपी जांचने की जगह तीन घंटे से कैंडी क्रश खेल रहे थे गुरुजी, अचानक पहुंचे डीएम ने रंगे हाथ पकड़ लिया

बच्चों की कॉपी जांचने की जगह तीन घंटे से कैंडी क्रश खेल रहे

DESK : प्राइमरी स्कूल मे बच्चों को पढ़ाने की जगह गुरुजी को मोबाइल पर गेम खेलते हुए डीएम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान गुरुजी को गेम की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने टीचर की कॉपी भी ठीक तरीके से जांच नहीं की। जब डीएम ने टीचर के फोन की हिस्ट्री चेक की तो हैरान रह गए। मास्टर साहब करीब 3 घंटे से मोबाइल में व्यस्त थे। करीब डेढ़ घंटे से तो गेम खेल रहे थे। इस दौरान यूट्यूब-फेसबुक और इंस्टाग्राम भी चलाया। टीचर का नाम प्रियम गोयल बताया गया है। जिन्हें सस्पेंड करने का निर्देश डीएम ने दिया है।

यह पूरा मामला संभल जिले से जुड़ा है। जहां डीएम राजेंद्र पैंसिया बुधवार को निरीक्षण के लिए शरीफपुर के प्राइमरी स्कूल पहुंच गए। स्कूल में 5 सहायक टीचर, 2 महिला शिक्षामित्र हैं। अचानक स्कूल में डीएम को देखकर टीचर्स में अफरा-तफरी मच गई। डीएम ने टीचर्स से एक-एक करके डिटेल में पूछताछ की। रसोई से लेकर क्लास रूम तक का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल के रजिस्टर को चेक किया। बच्चों से भी बातचीत की।

Diarch GO

कैंडी क्रश खेलते पकड़ाए

डीएम ने बताया- मैंने सहायक टीचर प्रियम से डिजिटल अटेंडेंस दिखाने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगे। इस पर उनका मोबाइल चेक किया। देखा तो कैंडी क्रश सागा गेम खेल रहे थे। फिर उनका फोन चेक करवाया तो टीचर 3 घंटे से मोबाइल ही चला रहे थे। मैंने इसकी जानकारी BSA अलका शर्मा को दी।

बच्चों की कॉपी में मिली ढेरों गलतियां

डीएम ने कहा- मैंने टीचर्स की जांची हुई कॉपियां चेक कीं। सभी में गलतियां मिलीं। पहले टीचर की चेक कॉपी में 9, दूसरे की 23, तीसरे की 11 और चौथे की 21 गलतियां मिलीं। एक छात्र की कॉपी में तो एक पेज में 30 गलतियां थीं।

NSIT
Nsmch

डीएम ने बताया- टीचरों का काम बच्चों का होमवर्क चेक करना होता है। ऐसे में एक पेज में इतनी गलतियां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे टीचर बच्चों को क्या सिखाएंगे? मैंने टीचर्स से काम में सुधार लाने को कहा है। 2 महिला टीचरों का काम बेहतर मिला। वो बच्चों को अच्छे तरीके से पढ़ा रही थीं। 

गेम खेलने की बात से किया इनकार

इस मामले में टीचर प्रियम गोयल से बात की। उन्होंने कहा- मैं रात को एक शादी में गया था। वहां से बस से आया था। बस में मैंने कैंडी क्रश खेला था। स्कूल में कैंडी क्रश नहीं खेल रहा था। रात को 12 बजे के बाद समय शुरू होता है। जब डीएम सर आए तो उन्होंने मेरा मोबाइल मांगा। मैंने अपना मोबाइल दिया।