LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

डेंगू की चपेट में आकर दारोगा और राजद नेता की हुई मौत, अब तक इतने हजार के आंकडे़ को पार कर चुका है आंकड़ा

डेंगू की चपेट में आकर दारोगा और राजद नेता की हुई मौत, अब तक

PATNA : बिहार में डेंगू ने आम से लेकर खास तक, सभी तबके के लोगों को प्रभावित किया है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। मरनेवालों में एक दारोगा, राजद नेता और एक युवक शामिल है। 

बताया गया कि एक माह पहले उन्हें डेंगू हुआ था, जिससे वह ठीक हो गए थे,लेकिन बीते गुरुवार को फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद ग्रसित दारोगा को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।  चिरंजीवी पांडेय मूल रूप से पटना स्थित परसा बाजार के सैदानीचक गांव के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलते ही पटना से उनके परिवार के लोग अररिया पुलिस लाइन पहुंचे। दिवंगत चिरंजीवी पांडेय के शव को पूरे सम्मान के साथ अररिया जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह, फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज, डीएसपी फखरे आलम के साथ सभी अधिकारी और पुलिस के जवान मौजूद थे।

वहीं, पटना के दानापुर दियारा के नया पानापुर नवदियरी निवासी जलांधर राय के 23 वर्षीय पुत्र गोलू की भी डेंगू से मौत हो गई। जबकि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा निवासी राजद नेता महेंद्र राय (43) की मौत डेंगू की चपेट में आने से हो गयी।

NSIT
Nsmch

बता दें कि बिहार में डेंगू संक्रमितों की संख्या 12 हजार के करीब पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना जिला में जांच में 228 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 4781 हो गया है. एक दिन पूर्व जिले में 244 डेंगू मरीज मिले थे. गुरुवार को जो मरीज मिले, उनमें सबसे अधिक पाटलिपुत्र अंचल में 106, बांकीपुर में 36, कंकड़बाग में 13, नूतन राजधानी अंचल में 25, अजीमाबाद में 21, पटना सिटी में दो, फुलवारीशरीफ और दानापुर में छह-छह डेंगू मरीज पाये गये.