LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, बीपीएससी से नियुक्त तीन शिक्षकों को किया गया निलंबित,छात्राओं से दुर्व्यवहार का है आरोप

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, बीपीएससी  से नियुक्त तीन शिक्षको

अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र स्थित मानिकपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षकों को अनुशासनहिनता के आरोप में निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मानिकपुर हाईस्कूल में कार्यरत बीपीएससी माध्यमिक शिक्षक धनंजय कुमार, राजीव कुमार एवं चंदन कुमार को निलंबित किया गया है। 

तीनों शिक्षकों को दो जुलाई 2024 से ही निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है। निलंबन के अवधि में शिक्षक धनंजय कुमार और राजीव कुमार को मुख्यालय प्रखंड संसाधन केन्द्र कलेर और चंदन - कुमार को  मुख्यालय प्रखंड संसाधन केन्द्र अरवल किया गया है। 

बता दें ग्रामीणों ने मानिकपुर हाईस्कूल के इन शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर  उचित तौर तरीके से पठन- पाठन न करने एवं छात्राओं के साथ गलत दुर्व्यवहार करने आरोप लगाया । ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जांच टीम गठित की गई । जांच टीम में वंशी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद पंडित और कुर्था प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह अतिरिक्त प्रभार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी परमानंद कुमार शामिल थे।

 पदाधिकारियों के द्वारा किए गये  जांच में तीनों शिक्षक दोषी पाए गए थे। जांच मे सम्मिलित  पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों से एवं महिलाओं से पूछताछ की गई । इसके  बाद दो जुलाई को पदाधिकारियों ने अपनी जांच रिर्पोट  जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सौप दी ।  जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि तीनों शिक्षकों पर अलग से प्रपत्र क गठित कर के की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुंदन कुमार