LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पैरालंपिक गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में अवनी लेखरा ने तोड़ा टोक्यो में बनाया अपना ही रिकॉर्ड

पैरालंपिक गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, 10 मीटर एयर राइ

DESK : पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत एक भी गोल्ड मेडल जीतने भारत को कामयाबी नहीं मिली थी। लेकिन ओलंपिक के बाद यहां शुरू हुए पैरालंपिक गेम्स में भारत के हिस्से में पहला गोल्ड मेडल आ गया है। निशानेबाज अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में भारत को यह कामयाबी दिलाई। पैरालंपिक में अवनी का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।  हैरानी की बात यह है कि अपनी इस कामयाबी में अवनी ने पिछले पैरालंपिक में बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां पिछले पैरालंपिक में अवनी ने 249.6 का स्कोर किया था, वहीं पेरिस में उन्होंने 249.7 स्कोर किया.

Diarch GO

मोना अग्रवाल को ब्रांज

कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा। भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी दूसरे और मोना पांचवें नंबर पर रही थीं।

एक समय टॉप पर पहुंच गई थीं मोना अग्रवाल

क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी लेखरा दूसरे और मोना अग्रवाल पांचवें नंबर पर रही थीं। फाइनल में 2 राउंड की शूटिंग बाकी थी, तब मोना 208.1 स्कोर के साथ टॉप पर थीं। अवनी दूसरे और कोरियन शूटर तीसरें नंबर पर थीं।

NSIT
Nsmch

सेकेंड लास्ट राउंड में कोरियन शूटर ने पहला स्थान हासिल कर लिया और अवनी दूसरे पर पहुंची। जबकि मोना तीसरे नंबर पर रहकर गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गईं। आखिरी राउंड में अवनी ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया और 249.7 के स्कोर के साथ गोल्ड जीत लिया। जबकि कोरियन शूटर 246.8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।