LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था ने महिलाओं से हड़पे लाखों रूपये, जांच में जुटी पुलिस

अरवल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था ने महिलाओं से ह

ARWAL : जिले के किंजर कुर्था मोड़ के निकट महिला जॉब ट्रेनिंग का अवैध संचालन करने वाले मुख्य सरगना कुर्था थाना क्षेत्र के गहरपुर ग्राम निवासी जयप्रकाश कुमार को किंजर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किंजर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी किंजर थाना क्षेत्र के चनौरा ग्राम निवासी अनीता देवी पिता जितेंद्र सिंह की लिखित सूचना पर दर्ज की गई है।

सूचक ने अपने साथ एक अन्य बहन के लिए भी पचास हजार रूपये संस्था के निदेशक को दिया था। रविवार को सुबह से ही इस फर्जीवाड़ा संस्था द्वारा पीड़ित महिलाएं किंजर खेल मैदान के पास इकट्ठा होकर ट्रेनिंग के संचालक पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रही थी। सूचना पाकर अरवल एसडीपीओ राजीव रंजन किंजर थाना पहुंचे। उनके साथ कुर्था पुलिस निरीक्षक अजय कुमार भी किंजर थाना पहुंचे।

एसडीपीओ ने फर्जीवाड़ा करने वाले सरगना से काफी देर तक पूछताछ की। वहीं दर्जनों पीड़ित महिलाओं से भी थानें में बारी-बारी से पूछताछ की। संवाद प्रेषण तक एसडीपीओ उस मकान में बने कार्यालय तथा अन्य चीजों का सघन जांच पड़ताल कर रहे थे। वही किंजर पुलिस का कहना है कि इस मामले में जयप्रकाश कुमार सहित चार लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।

किंजर पुलिस ने बताया कि इस संस्था के निर्देशक पर कुर्था थाना में भी अन्य मामले में पहले से वाद दाखिल है। साथ ही इसका फर्जीवाड़ा का बड़ा नेटवर्क है जो किंजर कुर्था मानिकपुर तथा पालीगंज तक फैला है। इसके द्वारा फर्जी नौकरी के मामले में लगभग दो सौ महिलाएं अपना-अपना पैसा देकर इसके जाल में फंस चुकी है। अरवल एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा मामले को बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट