LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

समस्तीपुर में जदयू नेता छोटू सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में कई इलाकों का किया दौरा, लोगों से की एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

समस्तीपुर में जदयू नेता छोटू सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षे

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के जीत के लिए जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व सचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह कई नेताओं के साथ लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में ध्रुवगामा, रानी टोला, पकरीड़ीह सहनी टोला, पुरुषोत्तमपुर इलाके का दौरा किया। वहीँ समस्तीपुर जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशर्फी सहनी के अध्यक्षता में एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के पक्ष  में मतदान  करने के लिए जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर छोटू  सिंह मौजूद रहे। वहीँ उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता बिनोद सिंह, राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, पंकज सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। 

उन्होंने 5 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणपुर के कालाजार हॉस्पिटल मैदान में सभा के लिए आने की जानकारी  देते हुए सभी को कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर अजब सहनी, रामबालक सहनी, सूरज कुमार सहनी, विनोद सहनी, विनोद राम, फूलों देवी, विजय कुमार एवं  सैंकडो लोग मौजूद   रहे। सभी   ने  एक  सुर में कहा की हेलिकॉप्टर  छाप   पर  बटन दबायेंगे और मोदी जी को फिर  से प्रधानमंत्री बनायेंगे। 

Diarch GO

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सालों में राज्यवासियों की जिस तरह सेवा की है। वह अन्य राज्यों में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर घर बिजली के साथ पक्की नाली गली की सुविधा उपलब्ध करायी है। अब लगभग राज्य के हर गांव में स्कूल का निर्माण कराया जा चूका है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। वहीँ नौकरियों में युवतियों को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य में कई बड़े शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया गया है। राज्य में जल जीवन हरियाली और सात निश्चय योजना से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। 

उन्होंने समस्तीपुर के लोगों से शाम्भवी चौधरी को वोट देकर सीएम नीतीश के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा की केंद्र में मोदी की सरकार बनने से देश के विकास को नयी दिशा मिलेगी। पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान पर ला दिया है। अबकी बार सरकार बनने के साथ यह तीसरी अर्थव्यवस्था हो जायेगा। 

NSIT
Nsmch