LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

मधुबनी में मनचले युवक ने मासूम बच्ची के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मधुबनी में मनचले युवक ने मासूम बच्ची के साथ की दरिंदगी, पुलि

MADHUBANI : जिले के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची शौच करने के लिए घर से बाहर निकली। उसी वक्त उसी गांव के एक युवक बच्ची को पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी।

बच्ची को चिल्लाते हुए देख वहां के आस पास के लोग उस ओर जाने लगे। लेकिन लोगो को आते देख वो दरिंदा वहां से भाग निकला। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी बच्ची के परिवार वालों को दी गयी। जिसके बाद मासूम बच्ची के परिवार वाले पहुंचे और बच्ची को देखा की खून से लथपथ जोर जोर से चिल्ला रही थी। 

पीड़ित बच्ची के परिवार वाले बच्ची को उठाकर थाना लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्ची को चिल्लाते देख इलाज के लिए पीएचसी भेजा। पीएचसी के चिकित्सकों ने बच्ची की खराब स्थिति को देखते हुए इलाज व मेडिकल के लिए दुसरे अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट