LATEST NEWS

  • Anant Singhs Big Remark
  • Anant Singh:बाहुबली अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन पर कही ये बड़ी बात, मोकामा में बूथ पर बवाल

  • Mokama MLC Poll Clash
  • Bihar MLC Election 2026: मोकामा में MLC चुनाव के बीच भारी बवाल, नीरज और अनंत समर्थक भिड़े, DSP

  • Gaya Police Encounter
  • गया में खाकी की अपराधियों से मुठभेड़, दो अपराधियों को पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली, इलाके

  • Uttar Pradesh MLC Election
  • Uttar Pradesh MLC Election: यूपी MLC चुनाव में महासंग्राम! 11 सीटों पर सत्ता की प्रतिष्ठा दांव पर, योगी-अखिलेश

  • Nawada MLC Polls Begin
  • Nawada MLC Polls Begin: नवादा में MLC चुनाव की वोटिंग शुरु, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

मधुबनी में सनकी बेटे ने कुदाल से मां को काट डाला, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिसवाले भी हैरान

मधुबनी में सनकी बेटे ने कुदाल से मां को काट डाला, फिर थाने प

MADHUBANI : जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में एक सनकी बेटे ने कुदाल से मारकर अपनी मां की हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंच कर हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद आरोपी ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया और चौकीदार से घटना की पुष्टि कराई। जब चौकीदार ने इसकी पुष्टि की तो पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। 

हत्या की यह घटना थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के वार्ड - 13 की है। मृतका की पहचान हितलाल यादव की पत्नी जिवछी देवी (65) के रूप में की गई है। वहीं, हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। हरलाखी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी ने कहा कि एक महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

मधुबनी में एक सनकी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। यह घटना हरलाखी थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव के वार्ड-13 की है। हत्या करने के बाद आरोपी युवक खुद ही हरलाखी थाने पहुंच गया और अपनी मां की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद आरोपी ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी बात विश्वास न होने पर चौकीदार को सूचना दी। उसके बाद चौकीदार ने बताया कि घटना सच है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

बेनीपट्टी डिएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बेटे लालबाबू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लालाबाबू यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। घटना से लोग हतप्रभ हैं।

NSIT
Nsmch