LATEST NEWS

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

  • Amazon prime video
  • Amazon prime video: प्राइम वीडियो पर विज्ञापन दिखाना अमेजन को पड़ा महंगा, ग्राहक को देने होंगे 9499

मधुबनी में दिनदहाड़े नियोजित शिक्षक की चाकू गोदकर की हत्या, वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

मधुबनी में दिनदहाड़े नियोजित शिक्षक की चाकू गोदकर की हत्या,

MADHUBANI : मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में कोतवाली चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े अपराधी ने नियोजित शिक्षक को चाकू मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी बैजनाथ यादव के बेटे आलोक कुमार यादव (उम्र 35) के रूप में हुई है। 

घटना नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के पास की है. बताया जाता है कि एक बदमाश ने शिक्षक को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल में हंगामाः

शिक्षक की मौत होने की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गये. बताया जाता है कि कुछ देर के अस्पताल में हंगामा भी किया. अस्पताल में बड़ी संख्या में मृत शिक्षक के जानने वाले जमा हो गये थे. मृत शिक्षक के परिजन यह बता नहीं पा रहे थे आखिर किन परिस्थितियों में चाकू से हमला किया गया था. पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. 

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान विकास कुमार नामक व्यक्ति आया और आलोक कुमार यादव से बात करने लगा। दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी विकास ने चाकू निकालकर आलोक के ऊपर हमला कर दिया। इसमें विकास ने कई बार चाकू से वार किया और फिर आलोक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना पर सदर एसडीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंच कर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी करने लगे। इस दौरान जानकारी मिली कि अपराधी मधुबनी रेलवे स्टेशन पर है और भागने की फिराक में है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची और अपराधी को चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। 

बता दे कि मृतक आलोक कुमार नियोजित शिक्षक के पद पर सीतामढ़ी में कार्यरत था। इसके अलावा उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।