LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

मधेपुरा में एक दो नहीं, 28 सरकारी डॉक्टरों पर लगा देशद्रोह का आरोप, कार्रवाई की दी गई चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

मधेपुरा में एक दो नहीं, 28 सरकारी डॉक्टरों पर लगा देशद्रोह क

MADHEPURA : खबर मधेपुरा जिले से है, जहां  सदर अस्पताल में कार्यरत 28 डॉक्टर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। यह आरोप किसी संगठन ने नहीं, बल्कि  सिविल सर्जन डॉक्टर मिथिलेश ठाकुर के द्वारा सदर अस्पताल उपाधीक्षक को पत्र जारी कर लगाया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं हुए शामिल

 सिविल सर्जन के द्वारा जारी किए गए पत्र में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से पूछा गया है कि बीते 26 जनवरी को ध्वजारोहण के समय मात्र दो चिकित्सक डॉ सचिन कुमार एवं डॉ यश शर्मा ही मौजूद थे, जबकि इनके अलावा सभी चिकित्सक उपस्थित नहीं हुए। जिसे सिविल सर्जन ने गंभीरता से लिया है। 

चिकित्सकों को जारी नोटिस में सिविल सर्जन ने लिखा है कि दो चिकित्सकों को छोड़ अन्य चिकित्सक ने तिरंगे को सम्मान देना उचित नहीं समझे (निमंत्रण मिलने के बाबजूद) उनका ये कृत्य देश द्रोह की श्रेणी में आता है।

48 घंटे में मांगा जवाब

इस संबंध में सिविल सर्जन के द्वारा 48 घंटे के भीतर सदर अस्पताल उपाधीक्षक से जवाब तलब किया गया है। साथ ही जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब हो कि सदर अस्पताल मधेपुरा में फिलहाल लगभग 30 चिकित्सक कार्यरत हैं. जिनमें से मात्र दो चिकित्सक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन में शामिल हुए. बाकी अनुपस्थित पाए गए. अब देखना दिलचस्प होगा कि सदर अस्पताल उपाधीक्षक के द्वारा इस मामले में सिविल सर्जन को क्या जवाब दिया जाता है.