LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

झारखंड में सुरक्षा बलों ने महिला सहित चार नक्सलियों को मार गिराया, इनमें तीन के खिलाफ था लाखों का इनाम घोषित

झारखंड में सुरक्षा बलों ने महिला सहित चार नक्सलियों को मार ग

CHAIBASA : छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें तीन के खिलाफ पुलिस ने लाखों का इनाम घोषित कर रखा था। इस कार्रवाई में दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद कर लिया गया है।

नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई चाईबासा जिले के पेरु के जंगलों में की गई है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्लियों में 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, 5 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल हैं। इसके अलावा मृत महिला नक्सली का नाम जंगा पूर्ति उर्फ मारला बताया गया है।

एक घंटे तक चली मुठभेड़

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेरू के जंगलों में नक्सलियों के इकट्ठा होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों और पुलिस की एक टीम जॉइंट गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवान भी पीछे नहीं हटे और पोजीशन लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। 

दो नक्सली भी गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। सुरक्षा बलों की तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से कई हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

NSIT
Nsmch