LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में प्रखंड प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले जमकर हुआ बवाल, सदस्यों को अपहरण करने की हुई कोशिश

जहानाबाद में प्रखंड प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से

JEHANABAD : जहानाबाद में रतनी प्रखंड प्रमुख के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले आज जमकर हंगामा हुआ है। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग जहानाबाद से स्कॉर्पियो पर सवार होकर रतनी के लिए निकले थे। तभी परस बीघा थाना क्षेत्र के बेलदारी बीघा गांव के पास पंचायत समिति सदस्यों को किडनैप करने की कोशिश की गई। इस दौरान गोलीबारी की भी बात सामने आ रही है। 

हालांकि सूचना के बाद पहुंची परस बीघा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। दरअसल रतनी प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए आज बैठक बुलाई गई है। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा भी पैनी नजर रखे हुए था। 

बता दें कि उपप्रमुख पंकज शर्मा के नेतृत्व में 10 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए तीसरी बार बीते 22 फरवरी को आवेदन दिया था। जिसको लेकर विशेष बैठक आज बुलाई गई है। बैठक को लेकर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभागार में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

बैठक में असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी तरह की उदंडता या गलत हरकत करते नजर आए तो उस पर कड़ी कार्रवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी की है। लेकिन उससे पहले रास्ते में ही इस तरह की घटना सामने आई सड़क पर खड़ी एक स्कॉर्पियो पर गोली के निशान साफ दिख रहे हैं। वही एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जहानाबाद सदा अस्पताल भी लाया गया है। हालांकि पूरे मामले पर अभी तक पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट