LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में भतीजे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, मृतक पर लगाया घर की बहू पर टोटका करने का आरोप

जहानाबाद में भतीजे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, मृतक पर लगा

JAHANABAD : जिले के काको थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने भतीजे के साथ मिलकर दूसरे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामप्रवेश मांझी (65 वर्षीय) के रूप में की गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मामला थाना क्षेत्र के छोटकी काको गांव की है। मामले में आरोपी चाचा-भतीजे का आरोप है कि रामप्रवेश मांझी झाड़ फूंक का काम करता था. उसने झाड़फूक कर बहू पर भूत ला दिया था, जिसके कारण बच्चा नहीं हो रहा था. इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद होता था. दोनों परिवार के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.

मृतक के परिजन सुरेंद्र मांझी ने बताया कि रविवार की रात दोनों भाई में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. तभी एक भाई ने भतीजा को बुला लिया. भतीजा कुल्हाड़ी लेकर आया और रामप्रवेश मांझी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वहीं काको थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में हत्या के आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch