LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

जहानाबाद में जीजा ने की साले की हत्या, दहेज के पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

जहानाबाद में जीजा ने की साले की हत्या, दहेज के पैसे को लेकर

JAHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां जीजा ने अपने सगे साले की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के काको थाना क्षेत्र के नदियावा गांव की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान गया जिले के बेलागंज गांव निवासी मुखिया लठौर के रूप में की गई है। 

बेटे की शादी को लेकर गया था जीजा के घर

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुखिया लठौर अपने बेटे की शादी अपने ही रिश्तेदार के घर चाकन्द गांव में गया था। जहां शादी को लेकर दहेज में 40 हजार रुपया तिलक के तौर पर तय था। जिसमें मुखिया लठौर की तरफ से 25 हजार दे भी दिए गए थे। इसके बाद उसके बहनोई की तरफ से शादी से इनकार कर दिया गया। 

Diarch GO

जिसके बाद पैसे लौटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जिसे लेकर 25 अगस्त को नदियावां गांव में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर पंचायती बुलाई गई थी। जहां पंचायती के दौरान दोनों में बात नहीं बनी।

रिश्तेदारों के साथ मिल जीजा ने ली जान

 जिसके बाद मुखिया राठौत अपने घर वापस लौट रहा था। तभी दरधा पुल के पास उसके बहनोई और परिजनों ने गाड़ी से उतार कर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

मृतक के परिजनों ने बताया कि शादी मृतक के बहनोई के घर में ही तय हुई थी। हम लोग के समाज में रिश्ते में ही शादी-विवाह की परंपरा रहती है। दहेज को लेकर हुए विवाद में उनकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

इलाज के दौरान हुई मौत

काको थाना एएसआई ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें एक शख्स घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है