LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बारिश और आंधी से कहीं लुढ़केगा पारा तो कहीं लू के थपेड़ों से झुलसेंगे लोग, जान लीजिए अपने जिले का हाल-ए- मौसम

बिहार में बारिश और आंधी से कहीं लुढ़केगा पारा तो कहीं लू के

पटना- सूरज की तल्खी और गर्म हवा ने लोगों की नींद हराम कर दी है. जून का महीना भी बिहार में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना रहा है. इस महीने ज्यातर दिन का पारा 40 डिग्री से उपर हीं रहा. मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी हवा ने लगातार पारा बढ़ाया. दिन में लग रहा है कि किसी भठ्टी के पास से गुजर रहे हों.हीट वेव से मौतेों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है.  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है.सूबे के कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और सुपौल के आसमान में बादल छाए हुए हैं. यहां मध्यम से लेकर तेज बारिश की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवा के दबाव के कारण आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

वहीं राजधानी के लोगों को तपीश से राहत नहीं मिलने वाली है. पटना, भोजपुर,  पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण में भीषण लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. विभाग ने इन जिले के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.  इन जिलों में लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है. 

कहीं हल्की बारिश तो कभी तेज धूप. बराबर मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं. रविवार  को पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. अगले आठ जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है.

NSIT
Nsmch

बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है.लू लगने से रोजाना लोग मर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार  सोमवार को कुछ जिलों में हीटवेव  जारी रहेगा.  तो कुछजिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है