LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,ट्रैक्टर विद्युत पॉल में जा टकराई, हाई टेंशन विद्युत तार गिरने से ट्रैक्टर का इंजन स्वाहा

अरवल में डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर,ट्रै

अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र स्थित एसएच 69 के किंजर पालीगंज पथ में सोहसा गांव के निकट गुरुवार की सुबह एक ट्रैक्टर को गिट्टी लदा डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

वहीं डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर किंजर की ओर से पालीगंज की ओर जा रहा था पीछे से तेज गति से आ रही गिट्टी लदा डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर का चालक अपना संतुलन खो दिया और दाईं साइड में सड़क किनारे हाई टेंशन विद्युत पोल में टकरा गई, टक्कर लगते ही विद्युत पोल टूट गया जिसमें विद्युत प्रवाहित 11000 वोल्ट तार ट्रैक्टर के इंजन पर जा गिरा और ट्रैक्टर का इंजन धु धु कर जलने लगा हालांकि ट्रैक्टर चालक गाड़ी से कुद कर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा.

Diarch GO

 हालांकि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है उसके एक हाथ विद्युत की चपेट में आकर जल गया है वहीं सिर में भी चोटें आई है तथा शरीर के कई हिस्से में भी चोट लगी है। 

ट्रैक्टर चालक किंजर थानाक्षेत्र के चनौरा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पिता चंद्रवंशी मांझी उम्र 28 वर्ष बताया जाता है घटना की सूचना पाकर किंजर थाना अध्यक्ष राज कौशल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं अग्नि शमन गाड़ी को भी बुलाया। त्वरित रूप से पुलिस घायल चालक को किंजर सरकारी अस्पताल पहुंचाया वहां से फर्स्ट ऐड करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया चिकित्सकों के अनुसार ट्रैक्टर चालक खतरे से बाहर बताया जाता है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुंदन कुमार