LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

अरवल में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल म

ARWAL : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप देर रात्रि अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली युवक के दाएं हाथ में लगी है। घटना के उपरांत करपी थाने की पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया| जहां इलाज की जा रही है।

घायल युवक की पहचान करपी गांव निवासी 30 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है। हालाँकि युवक खतरे से बाहर बताया जाता है | बताया जाता है कि अपराधियों ने जिस युवक को गोली  मारी है। पूर्व में भी उसके साथ विवाद था। 

अपराधियों को चिन्हित कर उनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। इधर पुलिस मामले के जांच करने में जुटी हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट