LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में किसान की बेटी सपना ने जिले का नाम किया रौशन, मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक लाकर बनी टॉपर

अरवल में किसान की बेटी सपना ने जिले का नाम किया रौशन, मैट्रि

ARWAL : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा  2024 का मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है| मैट्रिक परीक्षा में अरवल जिले के परासी बाजार गाँव के रहने वाली सपना कुमारी 476 अंक के साथ अरवल जिला में टॉप की है। सपना  कुमारी के पिता बैजनाथ प्रसाद किसान है एवं माता सुषमा कुमारी गृहिणी है। वह निर्भय नरेंद्र उच्च विद्यालय निरंजनपुर की छात्रा है। सपना ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु कमलेश पटेल एवं माता-पिता को दिया है। 

सपना ने बताया की आगे चलकर वह यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। कोचिंग सेंटर के संस्थापक कमलेश कुमार ने बताया कि अगर मनुष्य ठान ले और गुरु का मार्गदर्शन सही मिले तो सिर्फ लगन और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल किया जा सकता हैं। सपना के पिता ने बताया कि काफी गर्व महसूस कर रहा हूं जो मेरी बेटी जिला में प्रथम स्थान हासिल की है। सपना ने बताया कि पढ़ाई से संबंधित किसी प्रकार का किसी विषय में दिक्कत होती थी तो निर्भय नरेंद्र उच्च विद्यालय  निरंजनपुर के इतिहास विषय के  पूर्व शिक्षक  बसंत नारायण ज्योति सर  से सवाल का जवाब उनसे जानकारी प्राप्त करती थी। 

सपना ने कहा की उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। आज इन्हीं के बदौलत इस मुकाम तक पहुंची हूं। इधर जिला में सेकंड स्थान बैदराबाद गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता के पुत्री नैना कुमारी 472 अंक के साथ अरवल बालिका उच्च विद्यालय का नाम रोशन की है। उसने बताया कि आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। माता-पिता गुरूजनो की  बदौलत से इस मुकाम तक पहुंची हूं। 

वही जयपुर सर गणेश दत्त उच्च विद्यालय छात्रा स्वर्गीय नीसार अहमद अंसारी के पुत्री जुगनू परवीन 470 अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान हासिल की है। जिले का नाम रोशन की है। 4 दिसंबर 2020 को पिता के गुजर जाने के बाद मां और भाई के सहारे इस मुकाम तक पहुंची है। उसने बताया कि बड़े भाई और छोटे भाई के माध्यम से होम ट्यूशन पढ़कर इस मुकाम तक पहुंची हूं। आगे यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट