LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी में मारी ठोकर, पुलिस वाहन चालक की मौत से प्रशासन में मचा हड़कंप

पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग क

 अरवल-सहार पुल के पास शुक्रवार की रात एक पिकअप चालक ने जांच से बचने के लिए उत्पाद विभाग की गाड़ी को जबरदस्त ठोकर मार दी, जिसमें पुलिस गाड़ी के निजी चालक की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी - पुलिस गाड़ी बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिकअप चालक भी जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने गाड़ी - के साथ हिरासत में ले लिया.

 घायल - जवानों को आनन फानन सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया. मृतक चालक आनंद कुमार करपी थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के निवासी थे, जो जहानाबाद के राजा बाजार मोहल्ले में परिवार संग रहते थे.  20 दिनों पूर्व ही अपनी बोलेरो - गाड़ी उत्पाद विभाग में किराए पर - दी थी, जिसे वह खुद चलाते थे. घायलों में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र होमगार्ड दिनेश कुमार और स्कैनर विवेक कुमार मोतिहारी जिले के - निवासी हैं. गिरफ्तार चालक पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के - रवाईच गांव निवासी गौरव कुमार है. वह शराब लादकर औरंगाबाद से भोजपुर जा रहा था. अरवल-सहार पुल के समीप उत्पाद विभाग की पुलिस जांच में जुटी थी. पिकअप को आता देख निजी चालक, होमगार्ड व स्कैनर कर्मी स्कैनर मशीन लेकर वाहन से उतरकर पिकअप की और बढ़े, तभी पिकअप चालक ने रफ्तार तेज कर दी और सामने से आते जवानों सहित बोलेरो पर वाहन चढ़ा दिया.

 हादसे में चालक, होमगार्ड व स्कैनर कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सहयोगी पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से चालक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया. घटना की सूचना के बाद प्रशासन में खबलबी मच गई. उत्पाद विभाग के चालक की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह, एसपी विद्यासागर, उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया, डीटीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. 

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि शराब लदी गाड़ी को पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी. इस क्रम में शराब कारोबारी को बचाने के लिए साजिश के तहत उत्पाद विभाग की वाहन में टक्कर मारी गई है. जिसमें उत्पाद विभाग के वाहन चालक आनंद कुमार की मौत हो गई है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम में शामिल विनेश कुमार और विवेक कुमार शर्मा घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि  इस मामले में पिकअप वैन चालक के खिलाफ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.  साथ ही यह ट्रेस किया जा रहा है कि शराब लदी गाड़ी कहां से कहा जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार शराब लदी गाड़ी सहार पुल से गुजरने की सूचना पर अरवल जिले के उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी.  इसी क्रम में सहार थाना क्षेत्र के वंशी डिहरी गांव के समीप सामने से आ रहे एक पिकअप वैन से आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें तीन पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सहार पीएचसी में ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अरवल सदर अस्पताल में भेजा गया. अरवल से पटना ले जाने के क्रम में उत्पाद विभाग के वाहन के निजी चालक आनंद कुमार की मौत हो गई. वहीं पिकअप वैन के चालक बख्तियारपुर निवासी गौरव कुमार एवं जवान विनेश कुमार और विवेक कुमार शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

 अरवल से कुंदन कुमार की रिपोर्ट