LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

जहानाबाद की धरती पर कोई जाति की बात करता है तो उससे बड़ा कोई बेवकूफ नहीं हो सकता, अशोक चौधरी को सांसद सुरेंद्र यादव ने खूब सुना दिया

जहानाबाद की धरती पर कोई जाति की बात करता है तो उससे बड़ा कोई

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार वाले प्रकरण में अब जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव की एंट्री हो गई है । सुरेंद्र यादव ने अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा की जहानाबाद वीरों की धरती है और वीरों की धरती को कोई चैलेंज नहीं चल सकता यहां सभी जाति के लोगों ने कुर्बानी दी है और वीर की धरती में कोई चैलेंज और चुनौती करता है तो उससे बड़ा कोई बेवकूफ हो ही नही सकता है। ये किस दल का नही बल्कि सभी धर्म और जाति की जगह है। उन्होंने कहा कि ए टू जेड की पार्टी है और हमें पिछले चुनाव में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल हुआ है और समाज के सभी वर्गों को राजद के साथ आ जाना चाहिए।

जहानाबाद पर बात करते हुए राजद सांसद ने कहा कि एटूजेड के साथ हम पूरी तरह से साथ है। यहां के सभी लोगों ने मुझे वोट दिया है और मैं इसका समर्थन करता हूं कि सभी जातियों और सभी धर्मों के लोगों को एक साथ आना चाहिए।

Diarch GO

बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे, वहीं पर उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था। जिसके बाद से सियासी उबाल है। अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जात-पात की राजनीति करके नीतीश कुमार के साथ जहानाबाद में जो किया वह क्या उचित है? भूमिहार के गांव में जाते तो लोग भाग जाते हैं कि हम लोग वोट नहीं देंगे। काहे नहीं दीजिएगा भाई, काम तो आपके यहां भी हुआ है। हम लोग दरवाजे-दरवाजे घूमते थे तो सब कहते थे कि चंद्रेश्वर चंद्रवंशी जी को वोट नहीं देंगे. आपका उम्मीदवार (भूमिहार) चार-चार बार जीतेगा। आपका उम्मीदवार भूमिहार होगा, खराब होगा और काम नहीं हो करेगा तो भी जीतेगा। मेरा उम्मीदवार तीन-तीन चार-चार बार दरवाजे पर गया, तब कहिएगा हम वोट नहीं देंगे।