LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चुनाव के दौरान आईईडी ब्लास्ट, नक्सली हमले में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चुनाव के दौरान आईईडी ब्लास्ट, नक्सल

छत्तीसगढ़- देश में लोकसभा की 102 सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हो रहा  है. लोग लोकतंत्र के इस महा उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,राजस्थान, नागालैंड, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी ब्लास्ट की खबर है.  नक्सली हमले में चुनाव ड्यूटि पर तैनात सीआरपीएफ  का जवान घायल हो गया है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. बीजापुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान आईइडी ब्लास्ट हुआ.जिसमें सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट घायल हो गए हैं. भैरमगढ़ के चिहका गांव के पास आईडी ब्लास्ट हुआ है. 

वहीं घायल सहायक कमांडेंट को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया है. बस्तर लोकसभा क्षेत्र 8 विधानसभा क्षेत्रों कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, बस्तर और जगदलपुर को मिलाकर बना है. कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.वहीं बस्तर और जगदलपुर में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. 

Diarch GO

वहीं उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में  शेल फटने से सीारपीएफ का एक जवान घायल हो गया है.इसे दुर्घटना बताया जा रहा है. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा में  तैनात था. 

बहरहाल छत्तीसगढ़ और बंगाल के कुछ घटनाओं को छोड़ दें तो पूरे देश में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है. 

NSIT
Nsmch