LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं,फिर लुढ़का न्यूनतम पारा, बिहार में सूरज की आंखमिचौली से बढ़ी ठिठुरन

 उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं,फिर लुढ़का न्यूनतम पारा, बिहार

PATNA-  उत्तर भारत में वर्फिली हवा चलने से बिहार में ठंड बढ़ गई है.बिहार सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर की आहट मिलने लगी है. राजधानी पटना में ठंड से ठिठुरम बढ़ गई है.दिन में धूप निकलने के साथ दक्षिणी हवा चलने के वजह से ठंड का अहसास नहीं हुआ। लेकिन, शाम 4 बजे के बाद ही कनकनी सताने लगी। रात में ठंड ज्यादा बढ़ गयी।   मौसम विभाग के अनुसार  उत्तर बिहार में  ठंड अगले दो-तीन दिनों में और बढ़ेगी. 22 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. हालाकि क्रिसमस तक धूप खिली रहेगी. इसके बाद ठंड और बढ़ोत्तरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि  जल्द ही बिहार का तापमान नीचे जाने वाला है. अब पटना में भीषण ठंड पड़ने वाली है. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. इस दौरान पहाड़ों की बर्फबारी और बारिश के बाद पटना में तापमान के तेजी से नीचे जाने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे जा चुका है.  गया में गुरुवार को अधिकतम 24.0 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा.

  पटना के साथ गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया,दरभंगा समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी,औरंगाबाद, किशनगंज में भी पारा लुढ़कने लगा है. विभाग के अनुसार 23 दिसम्बर तक  दिन में धुप निकलेगा, अभी बारिश की संभावना नहीं है.सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है.आसमान साफ रहेगा, इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 1 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.  

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिसम्बर में कड़ाके की ठंड का अनुमान नहीं है. जिस तरह का मौसम से आगे भी उसी तरह रहने का अनुमान है. एक पश्चिमी विक्षोभ और आने वाला है. इस बार यह कितना मजबूत होगा उसी के आधार पर आगे के मौसम का अनुमान लगाया जाएगा. फिलहाल 26 दिसम्बर के बाद ही कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया जा सकता है. बताया कि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापामन में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है.  

वहीं बात करें  वायु गुणवत्ता की तो देश भर में लगे 245 एक्यूआइ स्टेशन पर बिहार के शहरों का एक्यूआइ सबसे खराब दर्ज किया गया. इसमें बिहार के कई शहरों की वायु गुणवत्ता येलो व रेड जोन में दर्ज की जा रही है.बुधवार को बिहार के सात शहरों का एक्यूआइ देश भर के के शहरों में सबसे खराब दर्ज किया गया.

NSIT
Nsmch