LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ पति, पत्नी को लगाया कॉल, कहा -अब छूट गया तेरा-मेरा साथ...फिर

जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ पति, प

JAHANABAD : अपने भाई के ससुराल से वापस लौट रहे  बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सड़क सुनसान होने के कारण समय पर उसे कोई मदद नहीं मिला, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने पत्नी को अंतिम कॉल किया था। जहां उसने कहा - अब छूट गया तेरा-मेरा साथ...। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी कॉल करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मृत युवक की पहचान अरवल सदर के महावीर चौक निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई। वह लिट्टी-चोखा की दुकान चलाता था।

घटना जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र भागीरथ बिगहा मोहल्ला के समीप जहानाबाद -अरवल एनएच 110 पर सोमवार की रात की है। स्वजन ने बताया कि सूरज कुमार जहानाबाद दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ला में अपने बड़ा भाई के ससुराल में पूजा समारोह में शामिल होने आया था। पूजा संपन्न होने के बाद बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला।

लेकिन रास्ते में ही भागीरथ बिगहा मोहल्ला के समीप तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक घायल होकर गिर पड़ा। कार सवार मौके से भाग निकला। रात्रि की वजह से वहां कोई नहीं था। 

पत्नी से की अंतिम बार बात

घायल युवक ने पत्नी को फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी और कहा कि अब तेरा-मेरा साथ छूट गया। इतना कह उसने दम तोड़ दिया। कॉल कट गया। पत्नी ने दोबारा कॉल किया, फोन नहीं उठने पर आनन फानन स्वजन को सूचना दी। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर लहूलुहान युवक पर पड़ी। सूचना पर पुलिस आई और युवक को उठाकर सदर अस्पताल ले गई।

NSIT
Nsmch

वहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो रोकर हाल बेहाल था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम बाद शव स्वजन को सौंप दिया। घटना को लेकर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

इलाज में देरी के कारण मौत

डॉक्टर एके नंदा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल लाने में काफी विलंब हो गया, जिससे उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल परिसर में मृतक के परिवार ने हंगामा किया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

सड़क दुर्घटना में हुई मौत

नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे थे, उन्हें किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया।